बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। अब दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में जमकर बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा और उत्तराखंड में अगले 3-4 दिन जोरदार बारिश की चपेट में रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में 22 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। उधर, अगले कुछ घंटों के भीतर यूपी के 16 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।