अमरीकी शोध संस्था ब्रूकिंग्स के ब्लॉग, फ्यूचर डेवलपमेंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 10 साल में दक्षिणी एशिया के देशों जैसे- भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश और फिलिपींस की जनता की आय तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते दुनिया में गरीबों की संख्या में कमी आई है। इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर हो रहा है लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत और चीन में गरीबों की घटती संख्या का असर तेजी से देखा जा रहा है।