10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने शुरू किया मोदी सरकारी की पोल खोलो अभियान

बुलंदशहर में पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे शेख मुशाहित चौधरी ने कहा मोदी सरकार ने चार साल में झूठे वायदों के अलावा कुछ नहीं किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 27 Jun 2018, 8:18 PM IST

congress

कांग्रेस ने शुरू किया मोदी सरकारी की पोल खोलो अभियान

बुलंदशहर (शिकारपुर). कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा की पोल खोलो अभियान के तहत बुधवार को ब्राह्मण धर्मशाला में मुख्य अतिथि और मुरादाबाद से पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे शेख मुशाहित चौधरी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने चार साल में झूठे वायदों के अलावा कुछ नहीं किया। जनता भाजपा की कथनी और करनी में अंतर को समझ चुकी है और इसका जवाब 2019 के लोकसभा चुनावों में देगी। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा मुह की खा चुकी है। वहीं, जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कांग्रेस पार्टी को लोगों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। भाजपा से आम जनता परेशान हो चुकी है और देश के विकास को बदलाव चाहती है।

यह भी पढ़ेंः विवादित बयान के बाद मुसलमानों के निशाने पर आए ओवैसी, देवबंदी मौलाना ने दिया चौंकाने वाला बयान

यह भी पढ़ेंः ओवैसी के इस सहयोगी नेता के गाय को लेकर केन्द्र सरकार से इस मांग पर भाजपा में मचा हड़कंप

आगामी लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को झूठे वायदों का करारा जवाब देगी। अध्यक्षता देवेंद्र चौधरी एवं संचालन कैप्टन अनोखेलाल शर्मा एवं ब्रहमपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंडित, पीसीसी सदस्य शिवकुमार शर्मा एवं शिवकुमार शर्मा लालनेर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा, जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र कुमार गर्ग, मुनीर अकबर, अनिल शर्मा, बिपिन त्यागी, जय प्रकाश यादव, नगर अध्यक्ष रफीक अहमद, सुभाष अकेला, हरीश शर्मा, संजय शर्मा, विवेक भारद्वाज, कृष्णगिरि, आशीर्वाद शर्मा, बाबूलाल, नरेश शर्मा, जमील, जावेद, नफिश शेख, विजय जेनवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः बाथरूम के लिए कार से उतरी महिला को लेकर फरार हो गया भाजपा का यह नेता

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी को लेकर जारी अलर्ट के बीच यूपी के इस शहर से भारी मात्रा में बरामद हुआ मौत का सामान