26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ की महिला के साथ बुलंदशहर में चलती कार में गैंगरेप, पुलिस के फूले हाथ-पांव

महिला की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्जकर शुरू की जांच  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 25 Jun 2018, 8:03 PM IST

Bulandshahar Police

मेरठ की महिला के साथ बुलंदशहर में चलती कार में गैंगरेप, पुलिस के फूले हाथ-पांव

बुलंदशहर. यूपी में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात ये है कि रेप और गैंगरेप जैसी घटना भी लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला बुलंदशहर के हाई-वे नम्बर 91 पर अपहरण और गैंगरेप का है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और उनके दो दोस्तों ने अपहरणकर कर चलती कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर में भीषण विस्फोट में 4 लोगों की मौत व 3 घायल, जांच में जुटी ATS, IDS और आर्मी की टीम


रेप और हत्या के लिए सूर्खियों में रहने वाला बुलंदशहर का एनएच-91 एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, एक महिला ने बीती रात्रि तीन लोगों पर चलती कार में गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में सिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर चलती कार से उस को धक्का मारकर जनपद बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में फेंक दिया। इस हादसे के बाद महिला राहगीरों की मदद से संबंधित थाने में पहुंची और अपनी आप बीती बताई। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः हापुड़ लिंचिंग से गुस्साए औवेसी ने दिया ऐसा बयान कि देशभर में मच गई खलबली

दरअसल, महिला का दहेज को लेकर अपने पति से विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में वह अलीगढ़ जनपद में कोर्ट में तारिख पर गयी थी। बीती रात महिला वापिस मेरठ लौट रही थी, तभी महिला का अपहरण कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस पूरे मामले में महिला की तहरीर लेकर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल और 164 के तहत बयान करा दिए हैं। मगर पुलिस इस मामले को संदिग्ध देखते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है। वहीं, SP देहात में इस पूरे मामले में मामला संज्ञान में लेते हुए खुर्जा देहात थाना अध्यक्ष को जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग