26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: बुलंदशहर में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी जाेरदार टक्कर, हरिद्वार जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

प्रशासन ने जारी की मृतकों सूची, हादसे में मरने वालों में 4 आगरा, एक अलीगढ़ और एक राजस्थान से
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Jun 2018, 10:42 AM IST

Bulandshahr

Big Breaking: बुलंदशहर में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी जाेरदार टक्कर, हरिद्वार जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

बुलंदशहर. जिले में दिन निकलने से पहले ही एक दर्दनाक हादसे से हाहाकार मच गया। देहात कोतवाली की ठंडी प्याऊ चौकी के पास एनएच-91 पर आगरा से हरिद्वार जा रही ताज डिपो की बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। अब तक इस हादसे में 4 महिला सहित 7 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों का जहां जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायलों को यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक मृतकों में 4 आगरा, एक अलीगढ़ और धोलपुर राजस्थान से है। वहीं एक अन्य मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दरअसल, घटना बुलंदशहर की देहात कोतवाली एनएच-91 स्थित ठंडी प्याऊ चौकी के पास की है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 3 बजे आगरा रोडवेज की बस टायर पंक्चर होने के कारण एनएच-91 के किनारे खड़ी थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में बस सवार 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बता दें कि इस हादसे में ट्रक का चालक भी घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री हरिद्वार गंगा गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान बस का टायर अचानक पंक्चर हो गया और बस के चालक, परिचालक टायर बदलने में लग गए। बस में सवार घायल यात्रियों की मानें तो सुबह 3 बजे पंक्चर होने पर यात्रियों ने बस चालक से बस को सड़क से किनारे खड़ी कर सवारियों को उतारने की बात कही थी, लेकिन उस वक्त चालक-परिचालक ने यात्रियों की बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी बीच अलीगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई मृतकों की सूची

1. सुनीता देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी रौनकता थाना सिकंदरा जनपद आगरा।
2. आराधना पत्नी संतोष चौहान निवासी गोविंद ग्रीन सिटी थाना सिकंदरा जनपद आगरा।
3. सियाराम त्यागी पुत्र प्रीतम त्यागी निवासी धौलपुर राजस्थान (बस चालक)।
4. सुनीता देवी पत्नी मोहन निवासी अलीगढ़।
5. अंजलि पत्नी चेतन निवासी भोगीपुर आगरा।
6. अनिल पुत्र नामालूम निवासी आगरा।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग