विविध भारत

IRCTC की वेबसाइट बताएगी अब वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की कितनी है संभावना

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एक अनुमान लगाने वाली सेवा शुरु की जा रही है जो यात्रियों को बताएगा कि उसका वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं।

2 min read
May 29, 2018
IRCTC की वेबसाइट बताएगी अब वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की कितनी है संभावना

नई दिल्ली। ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब आपकी वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं इसकी जानकारी आईआरससीटीसी की वेबसाइट पर दी जाएगी। दरअसल ट्रेन का टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को बहुत बार कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है और वे वेटिंग टिकट ले लेते हैं। इसपर उसे बाद में पता नहीं चल पाता है कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। लेकिन अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एक अनुमान लगाने वाली सेवा शुरु की जा रही है जो यात्रियों को बताएगा कि उसका वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं, और कन्फर्म होने की कितनी संभावना है।

आईआरसीटीसी की नई वेबसाईट होगी लाइव

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक अब मध्यरात्रि से आईआरसीटीसी की नई वेबसाईट लाइव होगी। ट्रेन यात्री अपनी वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की संभावना की जानकारी ले सकेंगे। बता दें कि आईआरसीटीसी की यह नई सेवा सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) द्वारा विकसित नये एल्गोरिदम पर आधारित होगा। आपको बता दें कि रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब इस नई वेबसाइट के फीचर के माध्यम से टिकट बुकिंग ट्रेंड के आधार पर कोई इस बात का अनुमान लगा सकता है कि वेटिंग वाले या आरएसी टिकट कन्फर्म होने की संभावना कितनी है। अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब रेलवे अपने पैसेंजर ऑपरेशन और बुकिंग पैटर्न का डेटा माइन करेगा। बता दें कि पुराने आंकड़ों के संग्रह का विश्लेषण करके नई सूचना जुटाने की प्रक्रिया को ही डेटा माइनिंग कहा जाता है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल का है यह विचार

आपको बता दें कि रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस नई तकनीक का विचार रेल मंत्री पीयूष गोयल का है। पिछले वर्ष रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह विचार दिया था और कहा था कि एक वर्ष के अंदर आईआरसीटीसी की वेबसाईट पर यह सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को पूरा करना है।

ये भी पढ़ें

कई ट्रेने घंटों चल रही लेट, घर से निकलने से पहले इन बातों का रखे ख्याल
Published on:
29 May 2018 02:34 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत