2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

railway ने यूपी-बिहार और मुंबई की इन ट्रेनों को किया रद्द, नौ दिनों तक नहीं चलेंगी कई ट्रेन

अचानक रद्द कर दी अनेक एक्सप्रेस ट्रेन, स्टेशन पर यात्रियों ने जताई नाराजगी, २७ से ४ जून तक कई ट्रेन रद्द
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 28 May 2018, 8:09 AM IST

indian railway cancelled trains to mumbai-up-bihar

indian railway cancelled trains to mumbai-up-bihar

जबलपुर. यूपी-बिहार और मुंबई की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को अगले कुछ दिनों तक रद्द करने का निर्णय लिया है, रद्द करने का कारण ट्रेनों की अधिक लेटलतीफी को समय पर लाना बताया जा रहा है. रेलवे ने उन्हीं गाडिय़़ों को रद्द किया है, जो इलाहाबाद से जंघई होकर वाराणसी व गोरखपुर की ओर जाती व आती हैं. रेलवे द्वारा रविवार को अचानक आदेश जारी करने जबलपुर से निकलने वाली काशी व गोदान एक्सप्रेस को रद्द किये जाने से स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। गाडिय़ां 27 मई से 4 जून तक रद्द की गई हैं। 27 मई से 2 जून तक गोरखपुर से छूटने वाली 15018 गोरखपुर एक्सप्रेस, 28, 31 मई और दो जून को छपरा से मुंबई के लिए छूटने वाली छपरा गोदान एक्सप्रेस 11060, 29,30 मई और 1, 3 जून 11056 गोरखपुर- एलटीटी गोदान एक्सप्रेस तथा 1 जून को आजमगढ़- एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। डाउन दिशा में - 29 मई और 31 मई को एलटीटी से छूटने वाली 11059 छपरा गोदान एक्सप्रेस, 27 28, 30 मई और 1 जून को एलटीटी से छूटने वाली गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, 28 मई से 4 जून तक एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 15017 काशी एक्सप्रेस, 30 मई को एलटीटी-आजमगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ये गाडिय़ां रहेंगी रद्द - डाउन दिशा में - 29 मई और 31 मई को एलटीटी से छूटने वाली 11059 छपरा गोदान एक्सप्रेस, 27 28, 30 मई और 1 जून को एलटीटी से छूटने वाली गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, 28 मई से 4 जून तक एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 15017 काशी एक्सप्रेस, 30 मई को एलटीटी-आजमगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


अप दिशा की रद्द गाडिय़़ां - 27 मई से 2 जून तक गोरखपुर से छूटने वाली 15018 गोरखपुर एक्सप्रेस, 28, 31 मई और दो जून को छपरा से मुंबई के लिए छूटने वाली छपरा गोदान एक्सप्रेस 11060, 29,30 मई और 1, 3 जून 11056 गोरखपुर- एलटीटी गोदान एक्सप्रेस तथा 1 जून को आजमगढ़- एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

रेलवे द्वारा रविवार को अचानक आदेश जारी करने जबलपुर से निकलने वाली काशी व गोदान एक्सप्रेस को रद्द किये जाने से स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों की शिकायत थी कि उन्हें टे्रन रद्द होने की सूचना पहले नहीं दी गई। रेलवे का का तर्क था कि लखनऊ मंडल के जंघई-सराय-सुरियावां के बीच मेगा ब्लाक है।