विविध भारत

कांग्रेस से हो सकता है कर्नाटक का डिप्टी सीएम? 5 अहम खबरें देखें एक क्लिक पर

कर्नाटक चुनाव के तमाम ट्विस्ट से लेकर तूफान के खतरे तक अब तक की पांच बड़ी खबरें देखें बस एक क्लिक पर...
3 min read
• •
Updated: 20 May 2018, 11:15 AM IST
NOH
कांग्रेस का हो सकता है कर्नाटक का डिप्टी सीएम? पांच अहम खबरें देखें एक क्लिक पर

नई दिल्ली। कर्नाटक के किंग के तौर पर कुमार स्वामी 23 को लेंगे शपथ। आज दिल्ली में हो सकता है डिप्टी सीएम के पद पर फैसला। राजधानी में होगी बैठक, कर्नाटक के ट्विस्ट के बीच अभी टला नहीं तूफान का खतरा, ऐसी ही पांच बड़ी खबरें देखिए बस एक क्लिक पर...


1. कर्नाटक में अब जेडीएस-कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस गठबंधन को राज्यपाल वजुभाई वाला ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। अब बुधवार को जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं कुमारस्‍वामी अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आमंत्रण देने के लिए आज खुद दिल्‍ली आ सकते हैं। कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं के बीच आज बैठक हो सकती है।कर्नाटक के डिप्‍टी सीएम जैसे कई अहम मुद्दों पर विचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। मुमकिन है कि डिप्‍टी सीएम का पद कांग्रेस को मिले, हालांकि कांग्रेस ने जेडीएस को बिना कोई शर्त समर्थन दिया है। राहुल गांधी के साथ बैठक में पार्टी नेता यह फैसला करेंगे कि कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस के कुल कितने मंत्री होंगे।

2. कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब जेडीएस-कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं. सूबे के राज्यपाल वजुभाई वाला ने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. अब बुधवार को जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पहले सोमवार को शपथ लेने की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में इसमें परिवर्तन कर दिया गया. लिहाजा अब शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की बजाय बुधवार को होगा.

3. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाओं ने तबाही मचा दी है, कहीं बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़े तो कहीं तेज हवाओं के चलते कई शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। शनिवार शाम आए आंधी-तूफान से फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ. जिसने तीन लोगों की जिंदगी ही खत्म कर दी। खास बात यह है कि तूफान का खतर अभी भी टला नहीं है...मौसम विभाग की माने तो आज भी तूफान आ सकता है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर तूफान अपनी दस्तक दे सकता है।

4. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वह यहां सोमवार को आदिवासी युवाओं की नई बटालियन बस्तरिया को देश को सौपेंगे। इस बटालियन में 543 जवान हैं, जिसमें 189 महिलाएं शामिल हैं। पासिंग आउट परेड के बाद सीआरपीएफ की इस बटालियन की तैनाती नक्सल बेल्ट में की जाएगी। बटालियन को सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में तत्काल नक्सल रोधी अभियानों में शामिल किया जाएगा। इन रंगरूटों का चयन अविभाजित बक्सर क्षेत्र के सुकमा, दंतेवाड़ा , नारायणपुर और बीजापुर जिलों से किया गया है। केंद्र सरकार ने पिछले साल च्बस्तरिया' बटालियन शुरू करने को मंजूरी दी थी

5. देश भर में दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा आज दिल्ली में प्रदर्शन करेगी। बताया जा रहा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई में संसद मार्ग पर आयोजित प्रदर्शन में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने के साथ ही किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देने की मांग भी की जाएगी। प्रदर्शन के बाद बाद सभी राज्यों में पार्टी दलित अत्याचार सहित शिक्षा और किसान के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सीधे लोगों के बीच जाएगी। आपको बता दें कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जीतनराम मांझी के राजद के साथ जाने के फैसले से पार्टी दो धड़ों में बंट गई है। एक गुट मांझी के साथ है तो दूसरे गुट की अगुवाई पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

Published on: