11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थम गया कर्नाटक का सियासी तूफान, तय हुआ सरकार बनाने का फार्मूला

येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने कांग्रेस जेडीएस गठबंधन के नेता एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 20 May 2018, 10:06 AM IST

बेंगलुरू। कर्नाटक का सियासी तूफ़ान अब धीरे धीरे थमता नजर आ रहा है। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने कांग्रेस जेडीएस गठबंधन के नेता एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। बुधवार को वह राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

क्या होगा सरकार का स्वरुप

नई सरकार के गठन के लिए कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं के बीच बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इन बैठकों में कर्नाटक के डिप्‍टी सीएम और किसके कोटे से कितने मंत्री होंगे, इन अहम् मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। मंत्रालयों के गठन और उनके बंटवारे को लेकर भी सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं।

कर्नाटक: जोड़-तोड़ के बाद आखिर इस्तीफा देने पर क्यों मजबूर हुए येदियुरप्पा !

दोनों पार्टियों के नेताओं की कोशिश है की सरकार के गठन के स्वरुप पर पहले से चर्चा क्र ली जाय ताकि भविष्य में किसी परेशानी से बचा जा सके। बताया जा रहा है कि किसी भी संभावित मतभेद की स्थिति को टालने के लिए दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता लगातार बातचीत कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने जेडीएस को बिना कोई शर्त समर्थन द‍िया है लेकिन कांग्रेस चाह रही हैं कि डिप्‍टी सीएम का पद उसे मिले।

20-13 के गणित पर बनेगी सरकार

खबरों के मुताबिक जेडीएस और कांग्रेस कि गठबंधन सरकार के लिए 20-13 का फार्मूला सुनिश्चित किया गया हैं। इस फार्मूले के अनुसार कांग्रेस के कोटे से 20 और जेडीएस के कोटे से 13 मंत्री होंगे। मुख्यमंत्री जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी होंगे।

कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगा विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

उपमुख्यमंत्री को लेकर अभी अटक कोई फैसला नहीं किया जा सका हैं। उपमुख्यमंत्री का पद कांग्रेस को जा सकता है। आज उपमुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हो सकती है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। अभी तक उप मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।