विविध भारत

तिरुपति बालाजी पहुंचे ISRO चीफ के सिवन, PSLV C48 के सफल प्रक्षेपण के लिए की पूजा-अर्चना

PSLV C48 की बुधवार को होगी लॉन्चिंग लॉन्चिंग से पहले तिरुपति बालाजी पहुंचे ISRO चीफ सफल प्रक्षेपण के लिए की पूजा-अर्चना

less than 1 minute read

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बुधवार को पीएसएलवी सी48 को लॉन्च करने जा रही है। इसकी लॉन्चिंग भारतीय समयाअनुसार 3.25 बजे होगी। वहीं , लॉन्चिंग से पहले मंगलवार को इसरो चीफ के सिवन तिरुपति बालाजी पहुंचे। यहां उन्होंने पीएसएलवी सी48 की सफल लॉन्चिंग के लिए पूजा-अर्चना की।

दर्शन कर बालाजी मंदिर से निकलने के बाद ईसरो चीफ ने मीडिया से बातचीक के दौरान कहा कि पीएसएलवी सी48 इसरो की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि यह पीएसएलवी के लिए 50वां और श्रीहरिकोटा के लिए 75वां प्रक्षेपण हैं। आपको बता दें कि इसरो पीएसएलवी सी48 उपग्रह हमेशा की तरह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करेगा।

उपग्रह की खासियत

पीएसएलवी सी48 मुख रूप से बल्बनुमा पेलोड फेयरिंग की विशेषता से लैस है। इसमें RISAT 2BR1 और नौ अन्य देशों के उपग्रह भी हैं। बता दें कि पीएसएलवी सी48 के जरिए इस्राइल के तीन उपग्रह ‘डूचीफैट-3’ को भी अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इन उपग्रहों को इस्राइल के स्कूली छात्रों की ओर से डिजाइन किया गया है।

Updated on:
10 Dec 2019 05:44 pm
Published on:
10 Dec 2019 05:00 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश