विविध भारत

ISRO के चेयरमैन का दावा, 14 दिनों के भीतर चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ से किया जाएगा संपर्क साधने का प्रयास

ISRO के चेयरमैन के सिवन का दावा चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से केवल संपर्क टूटा अगले 14 दिन इसरो के लिए बेहद अहम, लैंडर से संपर्क साधने का किया जाएगा प्रयास
less than 1 minute read
Sep 08, 2019
a.png

नई दिल्ली। चंद्रयान-टू के लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूटने के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है।

ISRO के चेयरमैन के सिवन ने दावा किया है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से हमारा केवल संपर्क टूटा है, लेकिन अगले 14 इसरो के लिए बेहद अहम है।

इस अवधि में लैंडर से दोबारा संपर्क साधने का प्रयास किया जाएगा। सिवन ने कहा कि लैंडिंग के अंतिम चरण को ठीक तरह से अंजाम नहीं दिया जा सका।

उन्होंने कहा कि जब लैंडर अंतिम चरण में था तो हमारा उससे संपर्क टूट गया और संचार नहीं हो पाया।

इस दौरान इसरो चीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन ने हमें प्रेरित किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम के संबोधन में एक बात जो सबसे अधिक काबिलेगौर थी वह यह थी कि विज्ञान को परिणाम के नजरिये से नहीं, बल्कि शोध के नजरिये से देखा जाना चाहिए।

क्यों ही शोध ही हमे परिणाम तक लेकर जाता है।

Updated on:
08 Sept 2019 12:35 pm
Published on:
08 Sept 2019 08:04 am