विविध भारत

चंद्रयान-2 के बाद ISRO का बड़ा कदम- अब अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन

भारतीय स्पेस एजेंसी अब अंतरिक्ष में बनाने जा रही भारत के अपना स्टेशन इसरो प्रमुख के. सिवन ने एक ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा की इसके साथ ही अंतरिक्ष में अगले साल स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट भी किया जाएगा
2 min read
b7.png

नई दिल्ली। चंद्रमा पर दिन निकलने के साथ ही लैंडर विक्रम से जगी संपर्क की उम्मीदों के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने बड़ी ऐलान किया है।

एक साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करे इसरो प्रमुख के. सिवन ने एक ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा किया है, जो इसरो ने अपने इतिहास में कभी नहीं किया।

दरअसल, इसरो प्रमुख डॉ. सिवन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय स्पेस एजेंसी अब अंतरिक्ष में भारत के अपना स्टेशन बनाने जा रही है।

इसके साथ ही अंतरिक्ष में अगले साल स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रयोग के लिए इसरो एक पीएसएलवी रॉकेट की मदद से 2 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजेगा।

इसरो प्रमुख ने बताया कि ये दोनों सैटेलाइट मॉड्यूल कुछ इस तरह से डिजाइन किए जाएंगे कि अंतरिक्ष में रॉकेट से बाहर आने के बाद ये एक दूसरे से जुड़ पाएंगे।

इसरो चीफ ने बताया कि इनके जुड़ने की प्रक्रिया ठीक उसी तरह होगी, जैसे बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के समय एक ईंट को दूसरी ईंट से जोड़ा जाता है।

उन्होंने कहा अगर यह प्रयोग सफल होता है तो हम स्पेस स्टेशन में आवश्यक उपकरणों और वस्तुओं के साथ ही अंतरिक्ष यात्रियों को भी सुरक्षित तरीके से पहुंचा सकेंगे।

Updated on:
31 Oct 2019 02:25 pm
Published on:
06 Oct 2019 09:42 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर