विविध भारत

इतिहास रचने की ओर आगे बढ़ रहा है ISRO का चंद्रयान-2, विक्रम लैंडर आज हो जाएगा इससे अलग

आज चंद्रयान-2 का साथ छोड़ देगा विक्रम लैंडर मंगलवार को अपनी कक्षा में पहुंचेगा विक्रम लैंडर 7 सितंबर को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा विक्रम लैंडर

less than 1 minute read
chandryan-2.jpg

नई दिल्‍ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम है। ऐसा इसलिए कि चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2) रविवार शाम को इसरो के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए चंद्रमा की पांचवीं और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। आज विक्रम लैंडर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा।

ऑर्बिटर से अलग होने के बाद भी 20 घंटे तक विक्रम लैंडर ऑर्बिटर के पीछे-पीछे उसी कक्षा में चक्कर लगाता रहेगा। 3 सितंबर को विक्रम लैंडर अपनी नई कक्षा में पहुंचेगा। चंद्रयान-2 से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर 4 सितंबर को सबसे नजदीकी कक्षा में रहेगा और 7 सितंबर को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

चांद के चारों तरफ चक्‍कर लगा रहा है चंद्रयान-2

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 1 सितंबर की शाम 6.21 बजे चंद्रयान-2 को चंद्रमा की पांचवीं कक्षा में पहुंचाया था। फिलहाल चंद्रयान-2 चांद के चारों तरफ 119 किमी की एपोजी (चांद से सबसे कम दूरी) और 127 किमी की पेरीजी (चांद से ज्यादा दूरी) में चक्कर लगा रहा है।

दोपहर 12.45 से 13.45 के बीच विक्रम लैंडर, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा। इसरो वैज्ञानिक इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने में जुटे हैं। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से अलग होने के बाद भी करीब 20 घंटे तक विक्रम लैंडर ऑर्बिटर के पीछे-पीछे उसी कक्षा में चक्कर लगाता रहेगा।

3 हिस्‍सों से मिलकर बना है चंद्रयान 2

आपको बता दें कि चंद्रयान-2 तीन हिस्सों से मिलकर बना है। इसमें पहला ऑर्बिटर, दूसरा विक्रम लैंडर और तीसरा प्रज्ञान रोवर। विक्रम लैंडर के अंदर ही प्रज्ञान रोवर है जो सॉफ्ट लैंडिंग के बाद बाहर निकलेगा।

Updated on:
02 Sept 2019 11:22 am
Published on:
02 Sept 2019 09:21 am