विविध भारत

इसरो इस तारीख को रचेगा इतिहास, निगरानी उपग्रह करेगा लॉन्च

पीएसएलवी में रिसेट-2 बीआर1 में चार विदेशी उपग्रह होंगे मई में इसरो ने 615 कि. ग्रा. वजनी रिसेट-2बी को लॉन्च किया रडार इमेजिंग उपग्रह रिसेट-2बीआर2 के भी जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद

less than 1 minute read
इसरो 11 दिसंबर को निगरानी उपग्रह करेगा लॉन्च

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारत 11 दिसंबर को सिंथेटिक एपर्चर रडार के साथ अपने निगरानी उपग्रह रिसेट-2 बीआर1 का प्रक्षेपण करेगा। इसरो के एक अधिकारी ने कहा, "अगला अंतरिक्ष मिशन एक रडार इमेजिंग उपग्रह रिसेट-2 बीआर1 है। रॉकेट का प्रक्षेपण 11 दिसंबर को होगा।"

तेज-तर्रार उपग्रहों का एक समूह निरंतर पृथ्वी पर निगरानी के लिए आवश्यक

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) में 615 कि. ग्रा. वजनी रिसेट-2 बीआर1 में चार विदेशी उपग्रह होंगे, जिन्हें शुल्क के साथ लेकर जाया जाएगा। अधिकारी के अनुसार, सिंथेटिक एपर्चर रडार के साथ एक और रडार इमेजिंग उपग्रह 2बीआर2 जल्द ही 11 दिसंबर के मिशन के बाद लॉन्च होगा। इस तरह के तेज-तर्रार उपग्रहों का एक समूह निरंतर पृथ्वी पर निगरानी के लिए आवश्यक है।

इस साल मई में इसरो ने 615 कि. ग्रा. वजनी रिसेट-2बी को लॉन्च किया था। अगला रडार इमेजिंग उपग्रह रिसेट-2बीआर2 के भी जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें दो छोटे विदेशी उपग्रह भी शामिल होंगे।

Updated on:
10 Dec 2019 01:58 pm
Published on:
04 Dec 2019 09:15 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी