30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी से मिले NCP प्रमुख शरद पवार, हो सकते हैं देश के अगले राष्‍ट्रपति!

पीएम मोदी और शरद पवार की बैठक किसानों के मुद्दे पर हुई चर्चा महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर संग्राम जारी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 5 Dec 2019, 4:15 PM IST

पीएम मोदी से मिले NCP प्रमुख, शरद पवार हो सकते हैं देश के अगले राष्ट्रपति!

पीएम मोदी से मिले NCP प्रमुख, शरद पवार हो सकते हैं देश के अगले राष्ट्रपति!

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना को सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा और एनसीपी के बीच बड़ी डील हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से एनसीपी प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रपति पद की पेशकश की गई है। इधर बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की ।

किसानों के मुद्दे पर पीएम से मिले शरद पवार

संसद भवन में पीएम मोदी और शरद पवार की करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई। शरद पवार ने महाराष्ट्र में किसानों की दुर्दशा को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण भी मौजूद रहीं। शरद पवार की मुलाकात के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।

ये भी पढ़ें: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 2 साल में बेरोजगार युवाओं की संख्या में बड़ा इजाफा

शरद पवार से संपर्क में है भाजपा

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी चीफ शरद पवार की तारीफ की थी। मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा शिवसेना को महाराष्ट्र की सत्ता से दूर करने के लिए लगातार एनसीपी से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा की ओर से शरद पवार को राष्ट्रपति बनने की पेशकश की गई है। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इस अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

पवार ने दिया था चौंकाने वाला बयान

इससे पहले शिवसेना, NCP और कांग्रेस के बीच अभी तक सहमति नहीं बनी है। पिछले दिनों कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत तीनों दलों में सहमति बन गई थी। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले बयान देकर सियासी गलियारों में सभी को चौंका दिया था।

शरद पवार ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना साथ चुनाव लड़ी है वह अपना रास्ता चुनें, दोनों दलों को अपना रास्ता तय करना है। वहीं कांग्रेस एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ी है वह अपना रणनीति बना रही है।

पवार पर संजय राउत का पलटवार

शरद पवार की इस प्रतिक्रिया पर शिवसेना नेता संजय राउत ने पलटवार किया था। संजय राउत ने कहा था कि शरद पवार को समझने के लिए लोगों को वर्षों समय लग जाएगा। दरअसल राउत से मीडिया ने यह सवाल पूछा था जिसपर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।