30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INX मीडिया केस में चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से मिल सकती है राहत

चिदंबरम की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सीबीआई से पी चिदंबरम को मिल चुकी है जमानत 305 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 4 Dec 2019, 11:27 AM IST

INX मीडिया केस में चिदंबरम पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, मिल सकती है जमानत

INX मीडिया केस में चिदंबरम पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, मिल सकती है जमानत

नई दिल्ली । INX मीडिया केस में जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को बड़ी राहत मिल सकती है।मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चिदंबरम को सीबीआई ने 5 सितंबर को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इस मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

बता दें कि इस मामले में सीबीआई और ईडी ने केस दर्ज किया है। लेकिन सीबीआई से उन्हें जमानत मिल चुकी है। लेकिन ईडी की ओर से उन्हें बेल नहीं मिली है। अगर उन्हें ईडी से जमानत मिलती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें:झारखंड के खूंटी में पीएम मोदी बोले- राम जन्मभूमि विवाद को हमने सुलझाया, कांग्रेस ने सिर्फ उलझाया

चिदबंरम के वकील सिब्बल ने रखी ये दलील

इससे पहले पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि 21 अगस्त 2019 को याचिकाकर्ता को हिरासत में लिया गया था। 60 दिन बीतने के बाद भी सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल नहीं की उसके बाद इन्हें जमानत मिली। सीबीआई के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया। लेकिन ईडी भी अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई । लिहाजा इन्हें जमानत दी जाए।

ये भी पढ़ें:सुरक्षा में चूक पर रॉबर्ट वाड्रा का मोदी सरकार पर तंज, आखिर हम किस तरह की सोसाइटी बना रहे हैं?

यह है मामला
आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 2007 में 305 करोड़ रुपए के विदेशी फंड में वित्तीय अनिमितता हुई पाई गई थी। उस समय पी चिदंबरम यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे। चिदंबरम पर आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए उन्होंने इस ग्रुप को मंजूरी दे दी थी। सीबीआई ने मई 2017 को चिदंबरम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।