30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड के खूंटी में पीएम मोदी बोले- राम जन्मभूमि विवाद को हमने सुलझाया, कांग्रेस ने सिर्फ उलझाया

लोगों को भाजपा और कमल के निशान पर भरोसा मैं राजनीतिक नहीं देश नीति के बारे में सोचता हूं झारखंड में 7 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान
2 min read
Google source verification
झारखंड के खूंटी में पीएम मोदी बोले- राम जन्मभूमि विवाद को हमने सुलझाया, कांग्रेस ने सिर्फ उलझाया

झारखंड के खूंटी में पीएम मोदी बोले- राम जन्मभूमि विवाद को हमने सुलझाया, कांग्रेस ने सिर्फ उलझाया

नई दिल्ली। भाजपा झारखंड में दूसरी बार सत्ता में वापसी करने के लिए पूरजोर कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खूंटी में डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए और कांग्रेस और झामूमो पर निशाना साधा।

राम मंदिर का मुद्दा कांग्रेस ने लटका-पीएम

पीएम ने राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के मसले पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता ने मोदी को कड़े फैसले लेने के लिए प्रधानसेवक बनाया है। मैं राजनीतिक नहीं देश नीति के बारे में सोचता हूं। इसी के कारण 370 में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व कारगिल भी हमारे साथ खड़ा रहा। कांग्रेस पार्टी अनुच्‍छे 370 को हाथ लगाने से डरती थी। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद को हमने सुलझाया। कांग्रेस ने सिर्फ उलझाया। लेकिन सब शांति से निपट गया। यही तो रामजी की ताकत है।

कांग्रेस और झामुमो की नजर झारखंड की संपदा पर

उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात में मैं 13 साल अकेले सीएम रहा। लेकिन झारखंड में अभी तक 10 मुख्यमंत्री बदले जा चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उनके दोस्तों से आप लोग सावधान रहें। उनकी नजर झारखंड की प्राकृतिक संपदा पर है। ये लोग सब कुछ लूटने की फिराक में हैं। इसलिए ये डर और भ्रम का माहौल बना रहे हैं। खूंटी में पीएम के सभा स्‍थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

ये भी पढ़ें:संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी ने सांसदों की गैरहाजिरी पर जताई चिंता

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की जनता को भाजपा और कमल के निशाना पर पूरा भरोसा है। पहले चरण के चुनाव में जिस तरह उत्साह दिखा है उससे साफ है कि लोगों को भाजपा पर भरोसा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग