30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरक्षा में चूक पर रॉबर्ट वाड्रा का मोदी सरकार पर तंज, आखिर हम किस तरह की सोसाइटी बना रहे हैं?

प्रियंका गांधी के घर में एक अनजान शख्स घुसा वाड्रा बोले- सरकार सुरक्षा से समझौता कर रही हैदराबाद में रेप और हत्या को लेकर भी जताई नाराजगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 4 Dec 2019, 9:51 AM IST

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक पर रॉबर्ट वाड्रा का मोदी सरकार पर तंज, आखिर हम किस तरह की सोसाइटी बना रहे ?

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक पर रॉबर्ट वाड्रा का मोदी सरकार पर तंज, आखिर हम किस तरह की सोसाइटी बना रहे ?

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। रॉवर्ट वाड्रा ने प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक को लड़कियों के साथ हो रही रेप और छेड़छाड़ की घटना से जोड़कर सरकार को आड़े हाथ लिया है। वाड्रा ने कहा कि सिर्फ प्रियंका या मेरी बेटी या मेरे बेटे या फिर गांधी परिवार के सुरक्षा की बात नहीं है, हमारे नागरिकों खासकर महिलाओं को सुरक्षित रखने की बात है।

देशवासियों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा

पूरे देशवासियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। लड़कियों के साथ रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। आखिर हम किस तरह की सोसाइटी बना रहे हैं किस तरह के समाज में रह रहे हैं। भारत के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। अगर हम अपने ही देश में असुरक्षित है हमारे घर असुरक्षित है हम सड़कों पर सुरक्षित नहीं है न दिन में सुरक्षित है ना रात में सुरक्षित हैं तो सरकार बताए कि हम कहां और कब सुरक्षित है? वाड्रा ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी ने सांसदों की गैरहाजिरी पर जताई चिंता

प्रियंका गांधी के घर में घुसा था एक युवक

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में पिछले महीने चूक हुई है। 25 नवंबर को सीआरपीएफ की सुरक्षा के बावजूद एक शख्स कार लेकर कांग्रेस महासचिव के घर में घुस गया। खुद प्रियंका गांधी ने इस घटना की पुष्टि की है और CRPF ऑफिस में इस मुद्दे को उठाया गया था।

ये भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा, कांग्रेस को बड़ा झटका, दोनों दलों के 300 कार्यकर्ताओं ने तृणमूल का थामा दामन