विविध भारत

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे से 15 ट्रेनें लेट

तापमान में वृद्धि के बाद बदले मौसम के मिजाज ने बढ़ा दी बारिश की संभावनाएं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में हो सकती है रविवार को बारिश जिसके बाद तापमान में आने की गिरावट की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है

less than 1 minute read

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि के बाद बदले मौसम के मिजाज ने एक बार भी बारिश की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हो सकती है। जिसके बाद तापमान में आने की गिरावट की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग से जुड़ी निजी संस्था स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अफगानिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की स्थिति पैदा हो गई है। जिसकी वजह से उत्तराखंड (Uttarakhand) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें आज 2 से 5 घंटे की देरी से आ रही हैं। रेलवे के मुताबिक, ज्यादातर ट्रेन लंबी दूरी की है।

हैदराबाद-नई दिल्ली तेलगांना एक्सप्रेस सबसे ज्यादा देरी से दिल्ली आ रही है, यह ट्रेन पांच घंटे की देरी से पहुंच रही है।

ये भी पढ़ें

Weather Updates: देश के कई इलाकों में बारिश के बाद लुढ़का पारा, पहाड़ों पर व्हाईट अलर्ट जारी
Updated on:
13 Jan 2020 09:57 am
Published on:
13 Jan 2020 09:51 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर