विविध भारत

जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने नेताओं से हटाई नजरबंदी, इनके नाम शामिल

जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी नेताओं की नजरबंदी खत्म कर दी जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के समय वहां कुछ नेताओं को किया गया था नजरबंद प्रशासन ने कश्मीर में हिंसा भड़कने की आशंका के चलते उठाया था यह कदम
2 min read
Oct 02, 2019
d.png
,,

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी नेताओं की नजरबंदी खत्म कर दी है। प्रशासन ने इसके साथ ही घाटी में हालात सामान्य होने का भी दावा किया है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 हटाने के समय वहां कुछ नेताओं को नजरबंद किया गया था।

प्रशासन ने कश्मीर में हिंसा भड़कने की आशंका के चलते यह कदम उठाया था।

नई जानकारी के अनुसार नजरबंदी हटाई जाने वालों में नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, पैंथर्स पार्टी के नेता शामिल हैं। जबकि चौधरी लाल सिंह के साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के देवेंद्र राणा, कांग्रेस रमन भल्ला, एसएस सालाथिया, और पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव सिंह से भी नजरबंदी हटाई गई है।

इस दौरान पूर्व मंत्री और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह को भी नजरबंद किया गया था।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को बड़ा कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को हटा दिया था।

केंद्र सरकार की ओर से संसद के दोनों सदनों में जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल पेश किया था, जिसको मंजूरी के बाद यह कानून में तब्दील हो गया।

इस बिल के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित राज्यों में बांट दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत जम्मू-कश्मीर विधानसभा वाला राज्य तो लददाख सीधे केंद्र सरकार के नियंत्रण में होगा।

Updated on:
02 Oct 2019 12:25 pm
Published on:
02 Oct 2019 10:35 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर