विविध भारत

Jammu Kashmir: अवंतीपोरा के त्राल में मुठभेड़, सुरक्षा बल के जवानों ने ढेर किए दो आतंकी

Jammu Kashmir के त्राल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, इलाके का हुआ घेराव
2 min read
Apr 09, 2021
Jammu kashmir Encounter in Awantipora
जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के अवंतीपोरा स्थित त्राल के नौबुग में सुरक्षा बल के जवानों और आतंकियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
हालांकि मुठभेड़ अभी जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो तीन से आतंकी छिपे हुए हैं।

सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके का घेराव करना शुरू किया और सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट अब भी जारी है। लगातार आतंकियों की धर पकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह एक बार फिर अवंतीपोरा के त्राल स्थित नायबुग इलाके में सुरक्षा बल के जवानों और अज्ञात आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि अब तक इनकी पहचान नहीं हुई है।

इस ऑपरेशन को सुरक्षा बल के जवान और कश्मीर जोन पुलिस संयुक्त रूप से अंजाम दे रहे हैं।
आईजी कश्मीर के मुताबिक आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी होते ही सीआरपीएफ, सेना और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

गुरुवार को भी शोपियां में एनकाउंटर
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक शोपियां नगर के बाबा मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलनी। इस सूचना के मिलते ही सुरक्षाबल के जवानों ने इलाके की घेराबंदी शुरू करते हुए तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी अभियान की जानकारी जैसे ही आतंकियों को लगी उन्होंने सुरक्षाबल के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इस एनकाउंटर में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। इसके साथ ही जवानों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद से ही इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है।

दो आतंकियों ने मस्जिद में ली पनाह
दरअसल इस इलाके में पांच आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। बाकी दो ने स्थानीय मस्जिद में जबरन घुस कर पनाह ली है। सुरक्षा बलों की कोशिश हैं कि मस्जिद को किसी तरह का कोई नुकसान ना पहुंचे।

आतंकियों को सरेंडर के लिए समझाया जा रहा है और आतंकी के भाई और स्थानीय मस्जिद के इंमाम इस काम में लगे हैं। दोनों मस्जिद के अंदर गए हैं ताकि आतंकियों से हथियार डलवाया जा सके।

Published on:
09 Apr 2021 09:37 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार