विविध भारत

कश्मीर में नहीं रोक सकते छिटपुट आतंकी हमले, अमरीका और फ्रांस भी इसमें फेल: राज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान 'आतंकी जंग हार चुके हैं , इसलिए सुरक्षा बलों पर कर रहे हमले'

2 min read
Jun 19, 2019
Satya Pal Malik
कश्मीर में नहीं रोक सकते छिटपुट आतंकी हमले, अमरीका और फ्रांस भी इसमें फेल: राज्यपाल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ( Satya Pal Malik ) घाटी में आतंकी वारदातों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मलिक ने कहा कि सुरक्षा बलों ने कश्मीर ( jammu kashmir ) में आतंकवाद की कमर तोड़ दी है और जो कुछ भी बचा हुआ है, उसका भी जल्द सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि छिटपुट आतंकी हमलों ( terror attack ) को कोई नहीं रोक सकता है।

आतंकियों पर आकाओं का दबाव: मलिक

घाटी में एक के बाद एक हो रहे हमले और जवानों की शहादत के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि आतंकियों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का दबाव है। अनंतनाग में फिदायीन हमले जैसी छिटपुट घटना हो सकती हैं। आतंकियों पर उनके आकाओं का भारी दबाव है, इसलिए अपनी मौजूदगी को दर्शाने के लिए वे इक्का दुक्का हमले करते रहते हैं।

छोटे हमलों के लिए रोकने में कोई सफल नहीं: राज्यपाल

मलिक ने कहा कि राज्यपाल प्रशासन ने राज्य में आतंकवाद के बुनियादी ढांचे की कमर तोड़ दी है। कोई भी एक या दो हमलों को रोकने में सक्षम नहीं है। अमरीका , इंग्लैंड और फ्रांस भी ऐसी घटनाओं को पूरी तरह रोकने में सफल नहीं हुए हैं। लेकिन हम इस दिशा में काम कर रहे हैं ताकि इस समस्या का समाधान खोजा जा सके।

आतंकियों की साजिश नाकाम

इससे पहले बुधवार को ही शोपियां जिले में पुलिस ने आतंकवादियों के पांच सहयोगी पकड़े हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी के लिए काम करते हैं। इन्होंने इलाके में आईईडी लगाकर पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी, जिसे विफल कर दिया गया है। उनके कब्जे से एक आईईडी बरामद किया गया है।

Published on:
19 Jun 2019 09:01 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन