1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chamki Bukhar से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर

मुजफ्फरपुर में जारी है Chamki Bukhar का तांडव केजरीवाल सरकार ने नीतीश सरकार को दिया इलाज का ऑफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 19 Jun 2019, 4:56 PM IST

Delhi Government

Chamki Bukhar से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में chamki bukhar और इंसेफेलाइटिस के कहर से हर पल मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अस्पतालों में एक बेड़ पर तीन से चार बच्चों का इलाज चल रहा है। अबतक 138 बच्चे काल के गाल में समा चुके हैं।
इसी बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने बिहार सरकार को मेडिकल सुविधा का ऑफर दिया है।

हम हर मदद को तैयार: सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मे बुधवार को कहा कि बिहार से जो दृश्य आ रहा है उसे देखकर पूरा देश का दिल रो रहा है। मैं दिल्ली सरकार के तरफ से बिहार सरकार को हर तरह की मदद ऑफर कर रहा हूं। आपको जिस तरह भी जरूरत हो चाहे मेडिकल टीम, एंबुलेंस, पैरामेडिकल टीम या दवाइयों की... हम हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं।

One Nation One Election की ABCD, जानें इसके लागू होने से क्या है नफा-नुकसान?

आयुष्मान भारत से कुछ नहीं होगा: सिसोदिया

सिसोदिया ने इसके साथ ही केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजना लाकर बीमा कंपनियों को पैसा देना समाधान नहीं है, हॉस्पिटल बनवाना, मोहल्ला क्लिनिक बनवाना, पॉलीक्लिनिक बनाना ही समाधान है।

लोकसभा में Ramdas Athawale ने बताया, कितने साल सत्ता में रहेगी मोदी सरकार

सवालों से बचते दिखे सुशील मोदी

वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम सुशील मोदी बुधवार को चमकी बुखार को लेकर पूछे गए सवाल से बचते नजर आए हैं। मीडिया की ओर से जब बार बार मुजफ्फरपुर में मौत को लेकर सवाल हुआ तो मोदी ने कहा कि मैंने पहले आपको बता दिया था, ये बैंकर समिति की बैठक है और ये प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ इसी विषय के लिए आयोजित की गई है। बैंक से जुड़े मुद्दे पर अगर आप पूछेंगे तो जवाब मिल पाएगा, वरना मैं इसेे खत्म कर रहा हूं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति