1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulwama Attack: 24 घंटे में दूसरा बड़ा हमला, आतंकियों ने पुलिस थाने पर फेंका ग्रेनेड

Pulwama में थाने पर आतंकी हमला 5 नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 18 Jun 2019, 8:54 PM IST

pulwama Terror attack

Pulwama: पुलिस थाने पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, पांच नागरिक घायल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार बड़ा आतंकी हमला हुआ है। दहशतगर्दों ने इसबार पुलिस थाने को निशाना बनाया है। आतंकियों ने थाने पर ग्रेनेड फेंक वारदात को अंजामा दिया। pulwama attack में पांच स्थानीय लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें दो की हालात नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी को फिर झटका, TMC के एक विधायक और 12 पार्षद BJP में शामिल

तलाशी अभियान शुरू

जानकारी के मुताबिक आतंकी ने ग्रेनेड से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना चाह रहे थे, लेकिन वे पुलिस थाने के बाहर ही फट गया। जिसकी चपेट में कई नागरिक आ गए। पुलिस ने तुरंत सभी जख्मी लोगों को अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार 2.0 का भ्रष्टाचार पर दूसरा वार, 15 वरिष्ठ अधिकारियों को किया जबरन रिटायर

मारा गया पुलवामा का गुनहगार

मंगलवार की सुबह ही अनंतनाग जिले में Jaish-e-Mohammed का आतंकवादी सज्जाद अहमद भट समेत एक अन्य आतंकी मारे गए हैं। भट की ही कार का इस्तेमाल 14 फरवरी को पुलवामा में CRPF काफिले को निशाना बनाने के लिए किया गया था। जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Parliament Session 1st day पर छाए सेलिब्रिटीज, खूब हुई फोटोग्राफी

सोमवार को भी सेना के काफिले पर हुआ था हमला

वहीं एक दिन पहले यानि सोमवार को पुलवामा में आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पुलवामा के अरिहल में सोमवार को 44 राष्ट्रीय राइफल्स के एक गश्ती वाहन पर क्षेत्र से गुजरते वक्त एक आईईडी से लदे वाहन से हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि इसमें सभी जवान सुरक्षित हैं।