विविध भारत

कश्मीर : डोडा में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के 2 आतंकी मार गिराए, सेना का जवान भी शहीद

जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) के डोडा ( Doda ) से बड़ी खबर सामने आई डोडा ( Doda ) में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया  
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2020, 8:26 PM IST
कश्मीर: डोडा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए हिज्बुल के 2 आतंकी, सेना का जवान भी शहीद
कश्मीर: डोडा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए हिज्बुल के 2 आतंकी, सेना का जवान भी शहीद

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) के डोडा ( Doda ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

हालांकि इस दौरान भारतीय सेना ( Indian Army ) का एक जवान भी शहीद हो गया।

सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए एक आतंकी की पहचान ताहिर बट ( terrorist Tahir Ahmad Bhat ) के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद डोडा में मुठभेड़ शुरू हो गई।

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकियों के ठिकाने पर पहुंचे। जवानों को देखकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार के सेना और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ डोडा के गुडुना इलाके में हुई।

मुठभेड़ में मारा गया आतंकी मोस्ट वांटेड आतंकी ताहिर अहमद भट पुलवामा के मंगलपोरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

ताहिर डोडा के हिज्बुल मुजाहिदीन ( Hizbul Mujahideen ) कमांडर हारून अब्बास वानी का नजदीकि था।

वहीं, जम्मू और कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इस ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की तारीफ की है।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस को आतंकियों के छिपे होने का विशेष इनपुट मिला था। जिसके बाद डोडा में रात को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने सेना के एक जवान के शहीद होने पर दुख जताया है।

Updated on:
17 May 2020, 8:26 PM IST
Published on: