
भारत की ओर से आतंक के खिलाफ उठाए गए कदमों से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। रविवार दोपहर को जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
गौर हो, इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार पुंछ में गोलीबारी कर चुका है। बार-बार मुंह की खाने के बासजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है। किंतु भारतीय सेना उसकी हर चाल को नामाम कर रही है।
बता दें, पाकिस्तान ने पिछले दिनों अपने स्पेशल फोर्स के 100 कमांडो को एलओसी के पास भेजा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई नई चाल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार- भारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर एसएसजी कमांडो तैनात किए जाने के बाद भारतीय सेना भी पूरी तरह अलर्ट पर है।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार- भारतीय सेना ने हाल ही में केरन और माछिल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बैट की कार्रवाई को नाकाम किया था। पाकिस्तान ने LoC पर अपनी मौजूदगी बढ़ाई है, इसलिए सेना और चौकियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।