विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: मेंढर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का किया उल्लंघन

15 मार्च को भी पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था पाकिस्तान ने चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था गोलीबारी में कुछ पालतू पशुओं को छर्रे लगे थे
less than 1 minute read
jammu kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक कोशिश की है। पाकिस्तान ने आज मेंढर सेक्टर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया है। मंगलवार को हुई गोलीबारी की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले 15 मार्च को भी पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

दो दिन पहले संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था। पाकिस्तान की तरफ से इन इलाकों में गोलीबारी की गई थी और मोर्टार से गोले दागे गए थे।

रविवार को अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी की गई। गोलीबारी रविवार दोपहर लगभग दो बजे से पहले हुई। यह आधे घंटे तक चलती रही। अधिकारियों ने इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी। लेकिन कुछ पालतू पशुओं को छर्रे लगे थे।

Updated on:
17 Mar 2020 08:14 am
Published on:
17 Mar 2020 08:10 am