भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) को हराने की जंग शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के ऐलान पर जनता कर्फ्यू ( Janta Curfew in India ) का खासा असर देखा जा सकता हैं। सुबह 7 बजे से जनता कर्फ्यू की शुरुआत हुई, जो रात 9 बजे रहेगा। कोरोना ( Coronavirus Updates ) को हराने के लिए मोदी की मुहिम को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया। मंदिर—दुकानों से लेकर बाजार पूर्णतया बंद है।
सीकर।
भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) को हराने की जंग शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के ऐलान पर जनता कर्फ्यू ( Janta Curfew ) का खासा असर देखा जा सकता हैं। सुबह 7 बजे से जनता कर्फ्यू की शुरुआत हुई, जो रात 9 बजे रहेगा। कोरोना ( Coronavirus Updates ) को हराने के लिए मोदी की मुहिम को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया। मंदिर—दुकानों से लेकर बाजार पूर्णतया बंद है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बात दें कि कोरोना वायरस ( COVID-19 ) के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों ने एक दिन के लिए ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की है। पीएम मोदी ने 22 मार्च यानीं आज सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक लोगों को घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा है। इसके साथ मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे शाम 5 बजे खिड़की—दरवाजों से ताली—थाली—घंटी बजाकर डॉक्टरों, पुलिस वालों, मीडिया कर्मियों, सफाई कर्मियों, होम डिलीवरी करने वालों का 5 मिनट तक आभार व्यक्त करें।
कोरोना के मामले में बढ़ोतरी
इसी के बीच देश में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ने का सिलसिला जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक 315 मामलों सामने आ चुके है। देश में अब तक इस वायरस के चलते चार लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामलें महाराष्ट्र से सामने आए है। यहां कई इलाकों में लॉकडाउन किया गया है। राजस्थान में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के प्रदेश सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। अन्य राज्यों से भी रोज नए मामले सामने आ रहे है।
बस रेल सेवा पर लगी रोक
जनता कर्फ्यू के दौरान देश में बस व रेल सेवा भी रोक दी गई है। रेल विभाग के मुताबिक 21 मार्च मध्यरात्रि से 22 मार्च रात 10 बजे तक सभी ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इसके अलावा सड़कों पर बसों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है।