विविध भारत

झारखंड : स्वर्ण पदक विजेता संगीता लकड़ा के घर शौचालय का निर्माण शुरू

मैराथन में कई पदक जीत चुकी संगीता लकड़ा संगीता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी शौचालय निर्माण करा सके खुले में शौच जाने के कारण होती थी शर्मिन्दगी

2 min read

नई दिल्ली। झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर गांव की रहने वाली और राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर होने वाली मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुकी संगीता लकड़ा के घर में शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संगीता के घर में शौचालय का निर्माण करवाने का निर्देश सिमडेगा के उपायुक्त को दिया था।

हाल ही में मणिपुर में हुई मैराथन दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रौशन करने वाली संगीता के घर में अब तक शौचालय नहीं था। संगीता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह घर में शौचालय का निर्माण करा सके। संगीता ने कहा कि खुले में शौच जाने के कारण उन्हें शर्मिन्दगी होती है, लेकिन मजबूरी में ऐसा करना पड़ता है।

हालांकि, संगीता को सरकार ने राशन कॉर्ड उपलब्ध करा दिया है। संगीता के घर शौचालय नहीं होने को लेकर स्थानीय अखबार ने एक खबर छापी थी। । इसके बाद एक समाजिक कार्यकर्ता ने समाचार पत्र की कटिंग को ट्वीट कर मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए लिखा, 'लोंगो के लिए प्रेरणादायक खिलाड़ियों की ये दुर्दशा है तो बाकी का क्या, मुख्यमंत्री से निवेदन है जिला के कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की स्थिति बहुत खराब है, कृपया उनकी सम्मान की रक्षा करें।'

इसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट कर सिमडेगा के उपायुक्त को निर्देश देते हुए लिखा, 'कृपया जिले के इन पदक विजेता खिलाड़ियों की समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर जरूरी सरकारी मदद पहुंचाते हुए सूचित करें।'

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संगीता के घर शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसकी जानकारी सिमडेगा उपायुक्त के ट्विटर हैंडल ने लिखकर मुख्यमंत्री को दिया गया है।

इधर, मुख्यमंत्री के अधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त सिमडेगा को जिला के इन पदक विजेता खिलाड़ियों की समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर जरूरी सरकारी मदद पहुंचाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री का आदेश मिलते ही उपायुक्त सिमडेगा ने स्वर्णपदक विजेता संगीता लकड़ा के घर में शौचालय निर्माण का कार्य आरंभ करवा दिया।

गौरतलब है कि इन दिनों सोरेन ने ट्विटर को शासन करने का साधन बना लिया है। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रखते हुए शासन से संबंधित 200 से अधिक ट्वीट किए हैं। लोग अब मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल नियमित रूप से शिकायतों को आगे बढ़ाने के लिए टैग कर रहे हैं। इसकी चर्चा भी खूब हो रही है। हालांकि, कई लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।

Updated on:
07 Mar 2020 02:38 pm
Published on:
07 Mar 2020 02:21 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर