विविध भारत

कमला हैरिस का बिहार कनेक्शन, इस दिग्गज स्टार के परिवार के साथ है संबंध

US Election 2020: कमला हैरिस की जीत से भारतीय भी गदगद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी भतीजी के संग कमला हैरिस की तस्वीर की शेयर शॉटगन ने कहा- मेरी बेटी ने बढ़िया काम, हैरिस की जीत में प्रीता सिन्हा की अहम भूमिका

2 min read
Nov 09, 2020
Kamala Harris Bihar Connection
कमला हैरिस का बिहार कनेक्शन।

नई दिल्ली। अमरीका (US Election 2020) का चुनाव खत्म हो चुका है। डेमोक्रेटिक पार्टी के जो ब्राइडेन ने इस चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं, भारतीय मूल की कमला हैरिस ( Kamala Harris ) उपराष्ट्रपति बनी हैं। कमला हैरिस की जीत से भारत में भी खुशी की लहर है और उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। इसी बीच कमला हैरिस का बिहार कनेक्शन भी सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने जहां कमला हैरिस की जीत भी खुशी जाहिर की है। वहीं, अपनी भतीजी प्रीता सिन्हा की कमला हैरिस के साथ की तस्वीर भी शेयर की है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट

शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर एक के बाद एक ट्वीट किए हैं। सिन्हा ने ट्विटर कमला हैरिस और प्रीता सिन्हा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा हार्दिक बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि एक तरफ पूरी दुनिया बाइडेन की जीत जश्न मना रही है। लेकिन, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह कमला हैरिस की भी बड़ी जीत है। सिन्हा ने कहा कि कमला हैरिस की जीत में मेरी भतीजी प्रीता सिन्हा ने भी अहम भूमिका निभाई है। 'शॉटगन' ने लिखा कि प्रीता सिन्हा मेरे बड़े भाई लखन सिन्हा की बेटी हैं। जो कमला हैरिस के प्रचार में जुड़ी रहीं और डेडिकेशन के साथ काम करते हुए इस जीत को हासिल किया गया।

भतीजी के बारे में 'शॉटगन' ने कही ये बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रीता सिन्हा मेरी बेटी के समान है। उन्होंने अपनी युवा टीम के साथ कमला हैरिस के लिए गहराई से प्रचार किया। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव से उनकी टीम से जुड़ी थीं। हमारी बेटी बधाई की हकदार है, बहुत बढ़िया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान से ही कमला हैरिस सुर्खियों में रही हैं। भारतीय मूल के होने के नाते उन्हें देश में भी काफी समर्थन मिला। वहीं, अब चुनाव में जीत मिलने से लोग गदगद हैं।

Published on:
09 Nov 2020 11:43 am