विविध भारत

कर्नाटक: हाइवे पर बस और ट्रक में हुई भिंड़त, 6 लोगों की मौत और 10 घायल

कर्नाटक के हुबली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Nov 17, 2018
कर्नाटक: हाइवे पर बस और ट्रक में हुई भिंड़त, 6 लोगों की मौत और 10 घायल

नई दिल्ली। कर्नाटक के हुबली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाइवे 63 पर हुबली के पास हुआ। यहां दो विपरीत दिशाओं से तेज गति पर आ रही एक बस और ट्रक की भिंड़त हो गई। दोनों वाहनों का टकराव इतना भयंकर था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकठठा हो गए। तभी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे की वजह से हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।

नोएडा में भी शनिवार सुबह सड़क हादसा

वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में भी शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां सेक्टर 16 रजनीगंधा चौक के अंडरपास के पास नियंत्रण खोकर एक स्कूल बस पलट गई। यह हादसा तब हुआ जब सुबह 8 बजे बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। हादसे में 16 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि हादसे के समय बस में 30 बच्चे सवार थे। सड़क दुर्घटना में बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंची मदद ने घायलों को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद अंडरपास को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिसकी वजह से दोनों और वाहनों की लंबी—लंबी कतारें लग गई। हालांकि फिलहाल घटनास्थल से बस को हटा दिया गया है। जिसके बाद अंडरपास के एक साइड को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

ये भी पढ़ें

स्कूल से घर जा रही महिला टीचर के ऊपर गिरा ओवरब्रिज का स्लैब, हालत गंभीर
Published on:
17 Nov 2018 10:27 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश