मघाडे के अनुसार कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि रात करीब 8.30 बजे जगताप कथित रूप से उसके काफी करीब आ गया और फिर आपत्तिजनक तरीके से उसे पकड़ लिया, गाली दी और मंदिर परिसर से बाहर धकेल दिया। इसके साथ ही जगताप ने पीड़िता को दोबारा फिर कभी मंदिर परिसर नहीं आने की धमकी भी दी। वंदना सोनुने की अगुवाई में पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है, वहीं जगताप गुरुवार रात से ही शिर्डी से फरार है।