विविध भारत

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-JDS की शानदार जीत, CM कुमारस्वामी बोले- आगे भी जारी रहेगा गठबंधन

3 लोकसभा सीटों बेल्लारी, शिवमोगा, मांड्या और दो विधानसभा सीटें जामखंडी और रामनगर हैं।

2 min read
VIDEO: जम्मू-कश्मीर के मुगल रोड से हटाई जा रही है बर्फ, यात्रियों को हो रही थी परेशानी

बेंगलूरु। पांच विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। कर्नाटक उपचुनाव के आज नतीजों में कांग्रेस-जेडीएस ने दिवाली से पहले बड़ा धमाका किया है। पांच में से चार सीट पर कांग्रेस-जेडीएस ने कब्जा जमाया। भाजपा के खाते में सिर्फ एक लोकसभा सीट आई है। जीत से कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस-जेडीएस मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

विधानसभा उपचुनाव: एक-एक सीट पर कांग्रेस-जेडीएस का कब्जा

ये भी पढ़ें

विधानसभा की 230 में से 146 सीटों पर स्थिति साफ!

- जमखांडी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां पर कांग्रेस के आनंद सिद्दू नियामगौडा ने भाजपा के कुलकर्णी श्रीकांत सुबराय को मात दी है। आनंद को 97017 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 57537 वोट।

- रामनगर विधानसभा सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की बहू और प्रदेश के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी ने बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने 1 लाख वोट से जीत का परचम लहराया है। अनीता कुमारस्वामी को 125043 मत मिले। भाजपा के एल चंद्रशेकर को 15906 वोट

भाजपा के खाते में आई एक लोकसभा सीट

- बेल्लारी लोकसभा उपचुनाव सीट पर कांग्रेस के वीएस युगरप्पा ने भाजपा की उम्मीदवार जे, शांथा को हराया। युगरप्पा की झोली में 628365 वोट गए और जे शांथो के पक्ष में गिरे 385204 मत।

- मांड्या लोकसभा उपचुनाव सीट पर जनता दल के एल.आर शिवरामेगौड़ा ने भाजपा के डॉ. सिद्धारैमा को हरा दिया। शिवरामेगौड़ा के पक्ष में 569347 वोट मिले और डॉ. सिद्धारैमा को 244404 मत।
- सिर्फ शिमोगा सीट पर भाजपा का जादू चला। यहां पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के बेटे राघवेंद्र ने कांटे की टक्कर में जेडीयू के एस. मधुबंगारप्पा को मात दी। राघवेंद्र के हिस्से 543306 वोट आए, मधुबंगारप्पा को 491158 वोट मिले।
पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में राहत जारी, आज पेट्रोल 14 आैर डीजल 9 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता

राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कांग्रेस के साथ आगे गठबंधन रहने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पहला कदम था। 28 लोकसभा सीटें हैं, हम उन सभी को जीतने के लिए कांग्रेस के साथ काम करेंगे, यह हमारा लक्ष्य है। यह सिर्फ जीत नहीं है बल्कि इससे हमारे समर्थकों में विश्वास बढ़ा है। यह जीत हमें घमंडी नहीं बना रही है।

तीन लोकसभा सीट शिमोगा, बेल्लारी और मंड्या जबकि दो विधानसभा सीटों जमखंडी और रामानगर पर शनिवार को मतदान हुआ था। यहां पर करीब 67 प्रतिशत वोट पड़े थे। उपचुनाव के नतीजे सत्तारुढ़ कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन के साथ-साथ भाजपा के लिए साख का सवाल है। उपचुनाव के नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ही काफी मायने रखते हैं। पांच विधानसभा चुनावों को देखते हुए भी यह कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है।

ये भी पढ़ें

MP Election 2018 : आरक्षित सीटों पर भाजपा में अलग तरह के समीकरण बन गए
Updated on:
06 Nov 2018 01:48 pm
Published on:
06 Nov 2018 09:30 am
Also Read
View All