विविध भारत

COVID-19: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- बेंगलुरु बना कोरोना संक्रमण का केंद्र

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि कर्नाटक में बेंगलुरु कोरोना संक्रमण का केंद्र बन गया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 8:52 PM IST
COVID-19: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- बेंगलुरु बना कोरोना संक्रमण का केंद्र
COVID-19: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- बेंगलुरु बना कोरोना संक्रमण का केंद्र

नई दिल्ली। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ( Karnataka Health Minister K. Sudhakar )ने कोरोना वायरस ( Coronavirus in Karnataka ) को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुधाकर ने कहा कि कर्नाटक में बेंगलुरु कोरोना संक्रमण का केंद्र बन गया है। जिससे निपटने के लिए बड़े स्तर पर काम किए जाने की जरूरत है। यहां मीडिया संबोधित कर रहे सुधाकर ने कहा कि अगर कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो बेंगलुरु में कम से कम 70 प्रतिशत केस हैं।

कोरोना संकट को लेकर राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक

कोरोना संकट को लेकर राज्यपाल वजूभाई वाला की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बैठक में बेंगलुरु और सात अन्य जिलों पर चर्चा की जाएगी। ये वो जिले हैं जिनको कोरोना संक्रमण के लिहाज से अति संवेदनशील घोषित किया गया है। भास्कर ने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस के सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार समेत अन्य विपक्षी नेताओं के साथ इस पर गंभीरता से विचार करेगी।

एक दिन में कोविड के रिकॉर्ड 19,067 नए मामले

महामारी की बढ़ती दूसरी लहर के बीच कर्नाटक भर में एक दिन में कोविड के रिकॉर्ड 19,067 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें बेंगलुरु के 12,793 में शामिल हैं, जबकि 81 मरीजों की मौत हो गई। रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 11,61,065 हो गई। सक्रिय मरीज 1,33,543 हैं।

राज्य में अब तक 10,14,152 लोग ठीक

पिछले 24 घंटे में 4,603 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 10,14,152 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य भर में और 81 मरीजों की मौत हो गई और बेंगलुरु में 60 की मौत हुई। इसके साथ कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 13,351 हो गई। बेंगलुरु में अब तक 5,123 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on:
20 Apr 2021, 8:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान