विविध भारत

Karnataka: प्रदेश में Lockdown को लेकर फैसला आज, सीएम येदियुरप्पा ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

Karnataka में संपूर्ण Lockdown को लेकर सोमवार को हो सका है बड़ा ऐलान, सीएम येदियुरप्पा ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक
2 min read
Apr 26, 2021
BS Yeddyurappa Called Cabinet meeting to decision on Lockdown in State
कर्नाटक में लॉकडाउन को लेकर फैसला जल्द

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus In India ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में एक बार फिर देश में कोरोना के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। 3.54 लाख से ज्यादा नए मामलों के साथ ही मौत का आंकड़ा भी नए रिकॉर्ड बना रहा है। 2800 से ज्यादा लोग महामारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच कई राज्यों में कड़ी पाबंदियां लागू की जा रही है। ऐसी पाबंदी या लॉकडाउन ( Lockdown ) को लेकर कर्नाटक ( Karnataka ) सरकार भी सोमवार को बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ( BS Yeddyurappa ) ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है इस बैठक में कम्प्लीट लॉकडाउन या फिर दिन में भी कर्फ्यू लागू किए जाने संबंधी पाबंदियों को लेकर अमह चर्चा के बाद फैसला लिया जा सकता है।

कर्नाटक में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए सभी कार्यदिवसों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को लगाने के बारे में राज्य मंत्रिमंडल सोमवार को फैसला ले सकता है।

फ्री वैक्सीनेशन पर भी चर्चा
मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में फ्री वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा संभावित है। उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार के मुताबिक वीकेंड लॉकडाउन चार मई तक जारी रहेगा।

कर्नाटक के मुख्य सचिव पी रवि ने यह संकेत दिये हैं राज्य सरकार लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू करेगी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

आपको बता दें कि नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ राज्य में सोमवार सुबह तक वीकेंड कर्फ्यू भी लागू है। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और शहर के भीतर आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रदेश में कोरोना वायरस के करीब 30 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसमें सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 17 हजार मामले बेंगलूरु में मिले हैं। कर्नाटक में इस दौरान 208 लोगों की मौत हुई है। तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच ही लगातार संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की बात कही जा रही है।

Published on:
26 Apr 2021 09:18 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद