विविध भारत

रमजान में भी बाज नहीं आ रही पाक, पीओके से 450 आतंकियों को घुसैपठ कराने की तैयारी

आईएसआई और पाक सेना ने 450 आतंकियों को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में प्रवेश कराने के लिए प्रशिक्षित किया है।

2 min read
कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले में सुरेंद्र गाडलिंग कोर्ट के सामने पेश, पांच लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

नई दिल्ली। शांतिवार्ता का प्रस्ताव लेकर भारत के साथ वार्ता करने की बात कहने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर पाकिस्तान समर्थित आतंकी गतिविधि जारी है। भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों ये हरकतें तो तब हैं, जब रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा तब हुआ जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया ऐजेंसी आईएसआई और पाक सेना ने 450 आतंकियों को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में प्रशिक्षित किया गया है।

खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ

एक खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान 11 नए लॉन्चिंग पैड के माध्यम से LOC में आतंकियों की घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है। इन लॉन्चिंग पैड पर मौजूद आतंकियों में से अधिकांश आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। इन आतंकियों को पीओके स्थित 'नयाली' प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित किया गया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि पाकिस्तान इन 450 आतंकियों को सीमा पार करना चाहता है। जानकारी मिली है कि जम्मू-कश्मीर के "बिंबर गली" के पास जो लॉन्च पैड है, उस पर आतंकियों की सबसे अधिक संख्या 127 बताई जा रही है।

पीओके में मौजूद लॉंचिंग पैड—

1— केल
2— शारदी
3 — पछिबन चमन
4 — तन्डपानी
5 —दुधनियाल
6 —अथमुगम
7 — नयाली
8 — जनकोट
9 — जूरा
10 — लीपा व इसके अलावा निकैल के लॉन्चिंग पैड में 450 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं।

बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के माछिल सेक्टर में बुधवार को सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठ को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान की तरफ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्ष बलों ने संदिग्ध गतिविधियां देखी। आतंकवादियों का एक समूह घुसपैठ की कोशिश कर रहा था और फिर उन लोगों को चुनौती दी गई थी।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान सरकार ने अवैध कब्जे वाले कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान को दी बड़ी राहत

Published on:
07 Jun 2018 11:40 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी