विविध भारत

कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2019, 10:47 AM IST
Pulwama encounter
कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार बरामद

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। यहां राजपोरा में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने राजपोरा में सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया। तभी वहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। दोनों के बीच चली लंबी मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। पुलिस ने आतंकियों के पास से इंसास राइफल व अन्य सामान बरामद किया है।

सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड़ से हमला किया

एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके की नाकाबंदी करते हुए पूरे इलाके का सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की अपील की है। वहीं, इससे पहले आतंकियों ने गुरुवार को कश्मीर के शेर बाग पुलिस स्टेशन के बाद सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड़ से हमला किया। इस हमले में 2 जवान समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं रही

आपको बता दें कि देश के अभिन्न राज्य जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं रही हैंं। जानकारों की मानें तो पाक समर्थित ये आतंकी सीमा पार से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हैं। पाक आर्मी इन आतंकियों को कवरिंग फायर देकर भारतीय सीमा में प्रवेश कराती है, जिसके बाद ये देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर देते हैं।

Updated on:
1 Feb 2019, 10:47 AM IST
Published on: