25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉडल के संबंध बनाने से इनकार पर गला दबाकर हत्या, बेहोश होने पर किया दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार 19 साल के फोटोग्राफर मुजामिल ने पूछताछ में बताया है कि मानसी द्वारा संबंध बनाने से इंकार करने पर उसने मॉडल की हत्या की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 Jan 2019, 11:39 AM IST

mumbai police

मॉडल के संबंध बनाने से इनकार पर गला दबाकर हत्या, बेहोश होने पर किया दुष्कर्म का प्रयास

नई दिल्ली। माया नगरी मुंबई में मशहूर मॉडल मानसी दीक्षित के हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार 19 साल के फोटोग्राफर मुजामिल ने पूछताछ में बताया है कि मानसी द्वारा संबंध बनाने से इंकार करने पर उसने मॉडल की हत्या की थी। आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में 20 वर्षीय मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या हुई थी। मानसी का शव एक सूटकेस में बंद मुंबई के मलाड इलाके से बरामद हुआ था। मानसी दीक्षित राजस्थान के कोटा की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार मानसी मुंबई में पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी कर रही थी। इस प्रकरण में बांगुर नगर पुलिस ने एक फोटो ग्राफर मुजामिल को गिरफ्तार किया था।

मानसी के साथ संबंध बनाना चाहा था

दरअसल, पुलिस ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दायर की ही। चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया गया है कि मुजामिल की मानसी से जान पहचान हत्याकांड से कुछ दिन पहले ही हुई थी। मानसी से मिलने के बाद वह उसको एक तरफा चाहने लगा था। पुलिस पूछताछ में मुजामिल ने बताया कि घटना के दिन उसने मानसी को फोटोशूट के बहाने से अपने पास बुलाया था। यहां पर मानसी के साथ संबंध बनाना चाहा था, लेकिन मॉडल ने इसका बात का विरोध किया। जब मुजामिल के दबाव डालने पर भी वह नहीं मानी तो उसने मानसी के सिर पर लकड़ी का स्टूल मार दिया।

स्टूल मारने पर मानसी बेहोश हो गई

चार्जशीट में बताया गया है कि मुजामिल के स्टूल मारने पर मानसी बेहोश हो गई, जिसके बाद उसने मॉडल के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। फिर बाद में उसने एक फीता और रस्सी से मानसी का गला घोंट कर उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मुजामिल मानसी की लाश को सूटकेस में भर कर मलाड में माइंडस्पेस के पास की झाड़ियों में फेंक आया। मानसी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसके निजी अंगों पर भी चोट के निशान थे।