विविध भारत

कश्मीर: सर्जिकल स्ट्राइक का हीरो संदीप सिंह आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद, परिवार पर टूटा गम का पहाड़

पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव कोटला खुर्द का निवासी संदीप की शहादत की सूचना जब उनके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।

2 min read
कश्मीर: सर्जिकल स्ट्राइक का हीरो संदीप सिंह आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद, परिवार पर टूटा गम का पहाड़

नई दिल्ली। कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में कमांडो संदीप सिंह शहीद हो गए। संदीप भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक में पैरा कमांडो के दल का सदस्य थे। पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव कोटला खुर्द का निवासी संदीप की शहादत की सूचना जब उनके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। संदीप की शाहदत की खबर सुन की मां कुलविंदर कौर बेहोश हो गई। जबकि पत्नी गुरप्रीत कौर और पांच वर्षीय बेटे की रो-रोकर बुरी हालत है। हालांकि संदीप के पिता जगदेव सिंह परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिवार अपने आप को संभाल नहीं पा रहा है। वहीं, संदीप की खबर सुन पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद के घर सांत्वना देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

आपको बता दें कि रविवार को आतंकियों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की थी। इस घुसपैठ को नाकाम करने के प्रयास में मोर्चा संभाल रही सेना ने आतंकियों को कड़ी टक्कर दी, जिसमें पहले दिन तीन और दूसरे दिन सोमवार को दो आतंकी ढेर हो गए। इस दौरान संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके चलते उनको श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लगातार बिगड़ रही हालत के बाद संदीप ने यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संदीप सेना में 2007 में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह 4 पैरा उधमपुर तैनात थे।

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है और मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कहा कि यह मुठभेड़ तुज्जर क्षेत्र के नोपोरा गांव में हुई। क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष ऑपरेशन समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) ने नोपोरा में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र की घेरेबंदी के बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें

VIDEO: बोले अरुण जेटली- सर्जिकल स्ट्राइक भारत के लिए गर्व की बात
Updated on:
25 Sept 2018 04:15 pm
Published on:
25 Sept 2018 01:33 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत