विविध भारत

लॉकडाउन: एम्स के पूर्व डॉक्टर नरिंदर मेहरा का दावा, कोरोना से भारत में इसलिए नहीं बढ़ेगा डेथ रेट

भारत में डाइवर्सिटी ज्यादा होने से इम्युन रिस्पॉन्स अच्छा भारतीयों का इम्युनिटी लेवल यूरोपीय लोगों से ज्यादा मजबूत हल्दी, अदरक और मसाले वाला खाना इम्युनिटी लेवल में करता है इजाफा
2 min read
imcr-corona.jpg

नई दिल्ली। कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन लागू होने के बावजूद भारत में कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं हो रहा है। इस बीच आईसीएमआर के पूर्व चेयरमैन और एम्स इम्यूनोलॉजी के पूर्व डीन डॉ. नरिंदर मेहरा का कोरोना से होने वाली मौत को लेकर बड़ा दावा भारतीयों के लिए राहत देने वाली बात है। उनका दावा है कि भारत में बाकी देशों की तुलना में डेथ रेट नहीं बढ़ेगीे।

इसके पीछे उन्होंने की भारतीयों का ब्रोड बेस इन्युनिटी सिस्टम अच्छा होना बताया है। इसलिए चीन, इटली, स्पेन और अमेरिका की तरह भारत में डेथ रेट नहीं बढ़ेगी।

कोरोना को लेकर डॉ. नरिंदर मेहरा का कहना है कि आम तौर पर किसी भी वायरल इंफेक्शन के बाद लिंफोसाइट काउंट बढ़ जाता है लेकिन कोविड-19 के हमले में बॉडी का लिंफोसाइट काउंट नीचे चला जाता है। लिंफोसाइट काउंट गिरने से कोरोना पीड़ित व्यक्ति की मौत हो जाती है। लिंफोसाइट्स सफेद रक्त कोशिकाएं हैं जो शरीर की मुख्य प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाओं में से एक हैं।

डॉ. मेहरा के मुताबिक भारत इम्युनिटी में अन्य देशों की तुलना में अच्छा है। एम्स में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि भारत में डाइवर्सिटी ज्यादा होने की वजह से इम्युन रिस्पॉन्स जीन यानी वह जीन जो इम्युनिटी को गाइड करते हैं वो यूरोपियन देशों की तुलना में मजबूत हैं। प्रति व्यक्ति से प्रति व्यक्ति और जनसंख्या से जनसंख्या इम्युनिटी डाइवर्सिटी काफी ज्यादा है।

उन्होंने कोरोना से भारत में कम मौतों के पीछे तीन वजह बताई है। पहला फिजिकल डिस्टेंसिंग, दूसरा इम्यून सिस्टम और तीसरा यहां का वातावरण। इसके अलावा भारतीयों के खाने में शामिल हल्दी, अदरक और मसाले वाला खाना भी हमारी इम्युनिटी में इजाफा करता है।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। वर्तमान में यह सेकेंड स्टेज में है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 606 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से 12 मौत भी हो चुकी है। कोरोना के संकट को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन पीरियड 14 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

Updated on:
26 Mar 2020 02:31 pm
Published on:
26 Mar 2020 07:48 am
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य