23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के खिलाफ अलर्ट मोड में केजरीवाल सरकार, थर्ड स्टेज के लिए बनाई 5 डॉक्टरों की टीम

दिल्ली सरकार ने कोरोना तीसरे स्टेज की तैयारी शुरू की लॉक डाउन के मुद्दे पर दिल्ली सरकार ने दिखाई सख्ती 24 घंटों में नहीं आया नया मामला सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 25 Mar 2020, 2:49 PM IST

kejriwalop.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ युद्धस्तर तैयारी में जुटी है। इस बार सीएम केजरीवाल जहां एलजी के साथ पूरी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने कोरोना के थर्ड स्टेज की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसके लिए पांच डॉक्टरों की एक टीम बनाई है। इस टीम को थर्ड स्टेज में कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी रणनीति का खाका तैयार करने को कहा गया है। यह टीम रणनीति तैयार करने के बाद सीएम को रिपोर्ट सौंपेगी।

लॉकडाउन पर आगे बढ़ने से पहले पीएम मोदी ने तैयार कर लिया था इमरजेंसी प्लान

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को जरूरी सामानों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरी सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ई—पास जारी करने का निर्णय लिया है। दुकानदारों और वेंडरों को पुलिस परेशान न करे इसके लिए हेल्पलाइन जारी किया गया है। ताकि पुलिस के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई हो सके।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का दिल्ली में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। इसके उलट 5 कोरोना संक्रमित लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। इस मुद्दे पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हालात को बेकाबू नहीं होने दिया जाएगा। दिल्ली में कोरोना के 30 मामले सामने आए हैं।

कांग्रेस नेता संजय झा ने लॉकडाउन को बताया नोटबंदी पार्ट—2, पीएम की अपील को पूरा

इनमें से 23 लोग वे विदेश से लौटे थे। इन्हीं के संपर्क में आने के कारण अन्य 7 और लोग संक्रमित हो गए। उन्होंने कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में बताया। केजरीवाल ने कोरोना को लेकर लोगों से आगे भी सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 77 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी पश्चिमी दिल्ली से हुई है।