विविध भारत

आंध्रप्रदेश: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर 20 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, दफ्तर और दुकानों को मिली छूट

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक छूट रहेगी, सरकारी दफ्तर 2 बजे तक खुल सकेंगे।
2 min read
lockdown in andhrapradesh
lockdown in andhrapradesh

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर कुछ राज्यों में अभी भी बनी हुई है। ऐसे ही राज्य आंध्रप्रदेश में कोरोना के मामलों में ज्यादा सुधार न होता देख यहां पर 20 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। हालांकि लॉकडाउन में छूट के समय को दो घंटे से ज्यादा करा गया है। इससे पहले राज्य में दस जून तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया था।

इस दौरान आम लोगों के लिए छूट का समय सुबह 6 बजे से दोपहर के 12 बजे तक था। आंध्र प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 8,976 नए मामले आए। वहीं 90 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान बीते 24 घंटे में 13,568 लोग ठीक हो गए।

दो घंटे की दी अतिरिक्त छूट

अब आंध्र प्रदेश में 11 जून से 20 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। वहीं छूट का समय सुबह 6 बजे से दोपहर के 2 बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ राज्य में सरकारी कार्यालय खुलने का समय निर्धारित करा गया है। कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य में सरकारी कार्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।

राज्य में संक्रमण के मामले

आंध्र प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 17.5 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं सक्रिय कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या राज्य में 1.23 लाख से अधिक है। राज्य में अब तक 16.2 लाख से अधिक कोरोना मरीजों का इलाज हो चुका है। 11400 से अधिक कोरोना मरीजों की राज्य में जान जा चुकी है।

सबसे ज्यादा मौतें चित्तूर में

बीते 24 घंटे में पूर्वी गोदावरी से 1669, चित्तूर से 1232 और अनंतपुरमु से 995 नए कोरोना के मामले सामने आए। राज्य में अब तक सबसे अधिक 1376 लोगों की मौत चित्तूर में हो चुकी है। वहीं 10 जिलों में संक्रमण के 800 से कम मामले सामने आए हैं। विजयनगर में सबसे कम 298 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Published on:
08 Jun 2021 08:14 am
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर