विविध भारत

Lockdown: कोरोना से डरा यस बैंक का पूर्व सीईओ राणा कपूर, PMLA कोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जी

खराब स्वास्थ्य को बनाया जमानत के लिए आधार जेल में रहने से हो सकता है कोरोना का संक्रमण क्रोनिक इम्युनो-डेफिशिएंसी सिंड्रोम से भी पीड़ित है राणा
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2020, 11:51 PM IST
rana_kapoor_1.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का कहर दुनिया भर में बदस्तूर जारी है। अब वित्तीय अनियमितताओं के लिए जेल में बंद यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर ( Yes Bank founder Rana Kapoor ) को भी कोरोना संक्रमण का डर सताने लगा है। इससे बचने के लिए राणा कपूर ने विशेष पीएमएलए कोर्ट ( PMLA Court ) में शुक्रवार को जमानत अर्जी दाखिल की। राणा कपूर की ओर से उनके वकील ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए आवेदन दिया है।

बता दें कि यस बैंक के पूर्व सीईओ को वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने तलोजा जेल रायगढ़ में रखा हुआ है।

पीएमएलए कोर्ट में दाखिल अर्जी में राणा कपूर ने तर्क दिया है कि सलाखों के पीछे रहने पर कोरोना वायरस से वो संक्रमित हो सकते हैं। उन्होंने खुद को क्रोनिक इम्युनो-डेफिशिएंसी सिंड्रोम होने की बात कही है। यह फेफड़ों के संक्रमण, साइनस और त्वचा रोगों को बढ़ा सकती है।

इसके अतिरिक्त यस बैंक के सीईओ ब्रोन्कियल अस्थमा और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित हैं। अस्थमा की वजह से जेल में उन्हें इन्हेलर्स की जरूरत पड़ती है। दो साल से उनका इलाज चल रहा है। कपूर ने पीएमएलए कोर्ट में दायर अर्जी में इस बात का भी जिक्र किया है कि उन्हें फेफड़ों की गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इन बीमारियों की वजह से उनकी जान भी जा सकती है।

शुक्रवार को अर्जी पर सुनवाई के बाद विशेष पीएमएलए कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को राणा कपूर के मेडिकल रिकॉर्ड जमा करने का निदेर्श दिया है। साथ ही जेल अधिकारियों से कहा है कि वह उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें और जरूरी स्वास्थ्य चेकअप समय से कराएं। विशेष अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि मुकर्रर की है।

Updated on:
27 Mar 2020, 11:51 PM IST
Published on: