विविध भारत

महंत नृत्यगोपाल दास बोले- राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास नहीं, पूजन होगा

पीएम मोदी को दिया अयोध्या आने का न्यौता सन 1992 में ही हो चुका है मंदिर निर्माण का शिलान्यास महंत ने मोदी से संतों की इच्छा पूरी करने को कहा

2 min read

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए साफ-साफ कहा कि मंदिर निर्माण से पहले सिर्फ भूमि पूजन होगा, शिलान्यास का कार्यक्रम नहीं होगा। महंत के मुताबिक साल 1992 में शिलान्यास हो चुका है। ऐसे में बार-बार शिलान्यास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को ही महंत नृत्य गोपाल दास की अगुवाई में ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

तेज गति से होना चाहिए मंदिर निर्माण

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रस्ट की पहली बैठक के दौरान हुई चर्चा की जानकारी दी गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने शिलान्यास के मुहूर्त पर प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या आने का न्योता दिया। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अब प्रतीक्षा करने का अधिक वक्त नहीं है, लिहाजा मंदिर का निर्माण अब तेज गति से होनी चाहिए।

टाट में रह रहे हैं भगवान राम

महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि- "हम लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि दिव्य और भव्य राम मंदिर जल्द से जल्द बने, जनता ने इसलिए आपको प्रधानमंत्री बनाया है। आप संतों और जनता की इच्छा पूरी करें, इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो चाहते हैं कि जल्द से जल्द और भव्य राम मंदिर बने। भगवान राम टाट में रह रहे हैं, इसलिए जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जाना चाहिए।"

पीएम मोदी ने ताजा की पुरानी यादें

महंत नृत्य गोपाल दास के अनुसार- "भूमि पूजन समारोह के लिए अयोध्या आने के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह शीघ्र ही अयोध्या आएंगे। पीएम मोदी ने गुरुवार को बातचीत के क्रम में नृत्यगोपाल दास को याद दिलाया कि कैसे उनकी मुलाकात बड़ौदा में हुई थी। कुछ पुरानी यादें भी उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ साझा की।

Updated on:
21 Feb 2020 02:50 pm
Published on:
21 Feb 2020 02:41 pm
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से