मिश्रा का इस्तीफा मंजूर करने के बाद खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि- “2014 में जब मैंने प्रधानमंत्री के रूप में दायित्व संभाला, तब मेरे लिए दिल्ली भी नई थी और नृपेंद्र मिश्रा जी भी नए थे। लेकिन दिल्ली की शासन-व्यवस्था से वे भली-भांति परिचित थे। उस परिस्थिति में उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं। तब उन्होंने न केवल व्यक्तिगत रूप से मेरी सहायता की, बल्कि 5 साल देश को आगे ले जाने में, जनता का विश्वास जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।