रिपोर्ट के अनुसार- दोषियों के आसपास के माहौल को सामान्य बनाकर रखने का प्यास किया जा रहा है। लगातार उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है। यहां तक कि उन्हें समय-समय पर परिजनों भी मिलाया जा रहा है। डेथ वारंट के बाद उन्हें जेल प्रशासन का व्यवहार बदला हुआ ना लगे, इसलिए अधिकारी भी समय-समय से उनसे बात कर रहे हैं, ताकि उन्हें सामान्य रखा जा सके।