विविध भारत

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव, नांदेड़ से मुंबई हो सकते हैं शिफ्ट

Maharashtra PWD Minister Ashok Chavhan को हुआ Corona गृह नगर Nanded के अस्पताल में चल रहा इलाज, Mumbai हो सकते हैं शिफ्ट संपर्क में आए परिवार के लोगों को भी किया गया Home quarantine
2 min read
• •
Updated: 25 May 2020, 2:31 PM IST
Ashok Chavhan Corona Positive
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। क्या आम क्या खास हर कोई इस घातक वायरस की मार झेल रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और मौजूदा सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ( Ashok chavhan ) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार अशोक चव्हाण महाराष्ट्र सरकार में दूसरे ऐसे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित है।

चव्हाण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP ) के मंत्री जितेंद्र अवहाड ( Jitendra Awhad ) कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम के कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें गृह नगर नांदेड़ ( Nanded ) के ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन अब उन्हें इलाज के लिए मुंबई ( Mumbai ) शिफ्ट किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले अशोक चव्हाण को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। पहले उन्हें होम क्वारंटाइन रखा गया था। इसके बाद नांदेड़ के अस्पताल में उनका इलाज शुरू किया गया। अशोक चव्हाण के सम्पर्क में आए परिजन और अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब तक प्रदेश में 47 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में ये दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेंद्र अवहाड के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

वह मुंबई के एक अस्पताल में दो हफ्ते से अधिक समय तक भर्ती थे। राज्य में अब तक 14600 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जबकि 1635 लोगों की जान जा चुकी है।

Updated on:
25 May 2020, 2:31 PM IST
Published on: