देश के 10 शहर जहां बढ़ा सूरज का सितम
देश के उन 10 शहरों की बात करें जहां इस वक्त पारा सबसे ज्यादा चढ़ा है उनमें राजस्थान का चुरु और श्रीगंगा नगर 46.6 डिग्री पारे के साथ पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर नंबर पर यूपी का झांसी 46.1, तीसरे पर राजस्थान का पिलानी 46.0, चौथे पर एमपी का नौगांव- 45.8, पांचवे पर राजस्थान का बीकानेर- 45.6, छठे पर महाराष्ट्र का नागपुर- 45.6, सातवें पर महाराष्ट्र का ही चंद्रपुर- 45.5, आठवें पर एमपी का खजुराहो- 45.5, नवें पर राजस्थान का कोटा- 45.5 और राजधानी दिल्ली- 45.4 डिग्री के साथ दसवें स्थान पर है।