विविध भारत

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने शिवसेना पर कसा तंज, पिंजरे में बंद बाघ से दोस्ती नहीं करना चाहते

भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दिए संकेत, महाराष्ट्र में अगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा अकेले लड़ने को तैयार।

2 min read
chandrakant patil

पुणे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बीते दिनों अपने बाघ वाले बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी पार्टी पिंजरे में कैद बाघ से दोस्ती नहीं करना चाहती है। अपने जन्मदिन के मौके पर पाटिल ने ये संकेत दिया है कि आगामी नगर निकाय के चुनाव में भाजपा अकेले लड़ने पर प्राथमिकता देगी।

2022 की शुरुआत में चुनाव

साल 2022 की शुरुआत में मुंबई, पुणे और अन्य प्रमुख शहरों में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पाटिल ने बताया था कि वे एक कार्यक्रम में गए थे। यहां वन्यजीव क्षेत्र में काम कर रहे, एक स्वयंसेवक ने उन्हें बाघ की प्रतिकृति एक उपहार के रूप में दी थी। तब उन्होंने कहा था कि वे हमेशा बाघ के दोस्त रहेंगे। इस बयान पर कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा आने वाले दिनों में शिवसेना के करीब जा सकती है।

पाटिल के बीते बयान से अटकलें तेज हो गईं कि भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिवसेना संग मिलकर चुनाव लड़ेगी। वह फिलहाल कांग्रेस और राकांपा के साथ महाराष्ट्र की सत्ता पर आसीन है।

मोदी देश और भाजपा के शीर्ष नेता

बीते दिनों महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा था कि मोदी देश और भाजपा के शीर्ष नेता हैं। राउत से मीडिया ने पूछा कि ऐसी खबरें सामने आई हैं कि आरएसएस चुनावी राज्यों में राज्य के नेताओं को चेहरे के रूप में पेश करने पर विचार कर रहा है। ऐसे में क्या उन्हें लगता है कि मोदी की लोकप्रियता कम हुई है। इस पर राउत ने कहा कि बीते सात साल में भाजपा की सफलता का श्रेय मोदी को जाता है। वह अभी देश और पार्टी के शीर्ष नेता हैं। इस बयान से भी भाजपा और शिवसेना के बीच मतभेद खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

Published on:
11 Jun 2021 10:29 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?