विविध भारत

महाराष्ट्र में 47 हजार से ज्यादा कोरोना केस, CM उद्धव ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना के वर्तमान हालातों की वजह से लोग सहमे हुए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2021, 9:50 PM IST
untitled_9.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। सीएम ठाकरे ने कहा कि अगर राज्य में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति बनी रहती है तो मैं लॉकडाउन लगाने की संभावनाओं से इनकार नहीं कर सकता। सीएम ठाकरे ने कहा कि कोरोना के वर्तमान हालातों की वजह से लोग सहमे हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 47,827 को रिकॉर्ड गए हैं। जबकि 202 की कोरोना की वजह से मौत हो गई है।

सीएम ठाकरे ने कहा कि अब तक हम कोरोना वायरस की 65 लाख डोज दे चुके हैं। जिसमें से तीन लाख वैक्सीन की खुराक तो कल यानी गुरुवार को ही दी गई। लेकिन चिंता की बात यह है कि कुछ लोग टीकाकरण के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी लापरवाही व मास्क आदि न पहनना भी है। ठाकरे ने कहा कि अगर राज्य में कोरोना की स्थिति और अधिक बिगड़ी तो हेल्थ सर्विस के बुनियादी ढांचे में कमी देखने को मिल सकती है।

Updated on:
2 Apr 2021, 9:50 PM IST
Published on: